मथुरा। चौक बाजार मंडी रामदास व्यवसाय समिति का होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ स्थानीय गंगोलीमल गजानंद धर्मशाला में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम का प्रारंभ लोकगीत व होली गायन से शुरू हुआ कार्यक्रम में मौजूद उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री शशिभानु गर्ग, उपाध्यक्ष राज नारायण गोड व वरिष्ठ मंत्री विकास जिंदल, नागेंद्र वर्मा द्वारा ठाकुर जी की छवि पर दीप प्रज्वलित कर व ठाकुर जी को गुलाल लगाकर किया। 

समिति संरक्षक व नगर मंत्री नागेंद्र वर्मा  मंडी रामदास व्यवसाय समिति के अध्यक्ष अनिल गर्ग व महामंत्री सचिन चौधरी व अंकुर अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों को गुलाल लगा व पटका उड़ाकर कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया गया ब्रज के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक लोकगीत व भजनों से कार्यक्रम में होली का रस धोल दिया सभी उपस्थित व्यापारियों द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगा पुष्प वर्षा की गई। 

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग द्वारा सभी व्यापारियों को प्रेम सौहार्द के पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए व्यापारी समाज को देश की रीढ़ बताया। 

नगर महामंत्री शशि भानु गर्ग ने कहा कि संपूर्ण नगर में व्यापार मंडल की लगभग पांच दर्जन इकाइयों में इस रंगीन त्यौहार को मनाने के लिए व्यापारी जगह-जगह होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं जिससे देश समाज व अपने नगर में आपसी सौहार्द, प्रेम व भाईचारा बना रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अनिल गर्ग द्वारा व संचालन संयुक्त रूप से महामंत्री चौधरी सचिन अग्रवाल व अंकुर अग्रवाल द्वारा किया गया व धन्यवाद व संयोजन समिति के संरक्षक नागेंद्र वर्मा द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष लवलेश वर्मा, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, ऑडिटर दिव्यांग अग्रवाल  मंत्री बॉबी वर्मा  प्रचार मंत्री सोनू वर्मा, युवा अध्यक्ष अर्जुन वर्मा, महामंत्री जीशान खान  राजेंद्र अग्रवाल, गोपाल सदर वाले, सोनू कश्यप, सौरभ विसावर, अजय सेठ, मयूर अग्रवाल  विजय सेठ, टिंकू कटाई  दीपक राघव, दिनेश गोला, सुरेश चंद्र शर्मा व भाजपा होली गेट मंडल के अध्यक्ष लोकेश तायल उपस्थिति रहे।
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).