मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से नाश्ते पर मुलाक़ात की.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ राहुल गांधी और अनवर इब्राहिम के बीच हुई इस बैठक में भारत और मलेशिया के द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा हुई. कांग्रेस ने बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं.
इससे एक दिन पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री के बीच बातचीत हुई. मोदी और इब्राहिम ने व्यापार, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचे और रक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर चर्चा की थी.
प्रधानमंत्री मोदी और अनवर इब्राहिम की यह बैठक यहां आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई थी. मलेशिया ब्रिक्स समूह का साझेदार देश है. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).