पाकिस्तान के मुल्तान में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हुआ है। ये हादसा तब हुआ, जब रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस घटना में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि स्थानीय प्रशासन ने की है। वहीं 40 से ज्यादा लोग इस एक्सीडेंट में घायल हुए हैं। मुल्तान पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 5 बजे शेर शाह ब्रिज के पास ट्रेन के सभी 14 कोच पटरी से उतर गए। इससे ट्रेन में चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पटरी से उतरने का कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच की बात कही है।
पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन कराची से पेशावर जा रही थी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना का संज्ञान लिया और दुर्घटना में घायल यात्रियों के प्रति चिंता व्यक्त की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बचाव कार्यों में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि घायलों को बिना किसी देरी के बेहतर से बेहतर इलाज मिले। 
राहत और बचाव का काम जारी
राहत और बचाव में लगे अधिकारियों ने बताया है कि घायलों को इलाज के लिए मुल्तान के निश्तर अस्पताल ले जाया गया है। रेस्क्यू 1122 के अधिकारी मुहम्मद अरशद ने इस घटना में 40 से ज्यादा लोगों के लोग घायल होने की बात कही है।
ट्रेन ड्राइवर ने बताया कि ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। ट्रेन जब शेर शाह स्टेशन इलाके से गुजरी तो मुझे एक झटका महसूस हुआ। मैंने ब्रेक लगाए और ट्रेन को रोकने में कामयाब रहा। मैं इंजन से बाहर निकला और पीछे मुड़कर देखा तो पाया कि यात्री कोच पटरी से उतर गए थे और पटरी से दूर पड़े थे। 
पाकिस्तान में ट्रेन हादसे
पाकिस्तान में हालिया महीनों में ट्रेन के पटरी से उतरने की कई घटनाएं हुई हैं। इसी महीने, 1 अक्टूबर को दो पैसेंजर ट्रेनें- शालीमार एक्सप्रेस और पाकिस्तान एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद बड़े हादसों से बाल-बाल बची थीं। इस हादसे की वजह रख-रखाव में कमी बताई गई थी।
इससे पहले अगस्त में यूसुफवाला कोयला ट्रेन फिरोजा रेलवे स्टेशन के पास लूपलाइन पर ट्रेन पटरी से उतर गई थी। 4 अगस्त को हजारा एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई थी। वहीं 28 जुलाई को लाहौर जाने वाली ट्रेन पटरी से उतरी थी। इस उसी दिन पंजाब के मुजफ्फरगढ़ में एक ट्रेन हादसा हुआ था। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).