इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें तगड़ी उठापटक देखने को मिली। शुभमन गिल फिर से नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। उनके खाते में फिलहाल 801 रेटिंग अंक हैं। भारतीय कप्तान गिल ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (794) से बादशाहत छीनी। मिचेल इस साल जनवरी से टॉप पर थे। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (767) तीसरे और रोहित शर्मा (758) चौथे स्थान पर हैं। वनडे रैंकिंग में टॉप-10 के अंदर एक बड़ा बदलाव बॉलिंग लिस्ट में हुआ। नामीबिया के स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज ने यूट्रेक्ट में नेपाल और नीदरलैंड के खिलाफ आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 ट्राई-सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद पांच पायदान चढ़तकर अब सातवें पर पहुंच गए हैं। 
वैभव सूर्यवंशी ने लगाई बहुत लंबी छलांग
युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में बहुत लंबी छलांग लगाई है। 15 साल के सूर्यवंशी 230 पायदान चढ़कर 48वें स्थान पर आ गए हैं। उनके 536 अंक हैं। उन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में बेहतरीन बैटिंग की। सूर्यवंशी ने 50.33 की औसत से सर्वाधिक 151 रन बनाए और अपना पहला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड हासिल किया। वह तीसरे टी20 में 81 रनों की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ मैच भी बने थे। सूर्यवंशी यह दोनों अवॉर्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं। 
अभिषेक शर्मा को उठाना पड़ा नुकसान
भारत के ईशान किशन नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं। उनके 910 अंक हैं। यह ईशान के करियर की बेस्ट रेटिंग है। दूसरे टी20 में 81 रन की पारी खेलने के बाद 916 पॉइंट्स तक पहुंच गए थे। सीरीज समाप्त होने के बाद उनके रेटिंग अंक में गिरवाट आई। हालांकि, यह अब तक की ओवरऑल चौथी बेस्ट बैटिंग रेटिंग है। उनसे आगे सूर्यकुमार यादव (912), डेविड मलान (919) और अभिषेक शर्मा (931) हैं। ईशाने जिम्बाब्वे सीरीज में 145 रन जुटाए। सीरीज में फ्लॉप रहे ओपनर अभिषेक शर्मा (819) एक स्थान लुढ़कर तीसरे पर चले गए हैं। उन्होंने तीन मैचों में केविल 11 रन जोड़े। पाकिस्तान के साहिबजाद फरहान (848) दूसरे स्थान पर आ गए। 
कप्तान श्रेयस अय्यर का हुआ फायदा
T20I बल्लेबाजों की लिस्ट में उपकप्तान तिलक वर्मा दो पायदान ऊपर छठे और कप्ताना श्रेयस अय्यर सात पायदान ऊपर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जिम्बाब्वे के बल्लेबाज रयान बर्ल छह पायदान चढ़कर संयुक्त रूप से 85वें स्थान पर पहुंच ग जिम्बाब्वे सीरीज में तीन विकेट लेने के बाद रवि बिश्नोई T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में 31 पायदान कीछलांग लगाकर 41वें स्थान पर आ गए हैं। जिम्बाब्वे के लंबे कद के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़राबानी 10 पायदान चढ़कर 26वें स्थान पर आ गए। भारत ने सीरीज में जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया था। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).