रिपोर्ट : LegendNews
गाजियाबाद में बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत और 2 गंभीर घायल
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक स्कूल बस और गाड़ी के बीच हुई टक्कर से 6 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. स्कूल बस ड्राइवर के गलत दिशा से आने की वजह से ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस खाली थी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर दुख ज़ाहिर किया है.
योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को पूरा इलाज करवाने के लिए निर्देश दिए हैं.
एडीसीपी (ट्रैफ़िक) आरके कुशवाहा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि बस ड्राइवर दिल्ली के गाज़ीपुर से सीएनजी भरवाने के बाद गलत दिशा से आ रहा था. हादसे की शिकार गाड़ी मेरठ की ओर से आ रही थी और गुरुग्राम जा रही थी.
उन्होंने कहा कि हादसे के पीछे ड्राइवर की गलती थी और उसे पकड़ लिया गया है. गाड़ी में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे जबकि बस में कोई भी स्कूली छात्र नहीं था.
Compiled: Legend News

Recent Comments