रिपोर्ट : LegendNews
बड़ा फैसला: GST 2.0 के तहत अधिकारियों के मिला गिरफ्तारी का अधिकार खत्म
जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक में आज कई कड़े फैसले लिए गए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बैठक की अध्यक्षता की। राज्यों के वित्त मंत्री इसमें शामिल हुए। जीएसटी परिषद ने GST 2.0 के तहत जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी के अधिकार को खत्म कर दिया है। आसान रेजिस्ट्रेशन जैसे व्यापक नीतिगत सुधारों पर भी फैसला लिया है। इनका उद्देश्य भरोसे पर आधारित टैक्स व्यवस्था के जरिये कारोबार करना आसान बनाना है। आइए, यहां जानते हैं कि आज कौन से बड़े फैसले लिए गए।
अधिकारियों की गिरफ्तारी की पावर खत्म
जीएसटी परिषद ने टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की पावर खत्म कर दी है।
वित्त मंत्रालय का कहना है कि अभियोजन सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है।
दरों में कोई बदलाव नहीं
57वीं जीएसटी परिषद बैठक में दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वित्त मंत्रालय का कहना है कि मौजूदा दर का ढांचा तय है। काउंसिल ने यह भी तय किया कि GST दरों से जुड़े मामलों पर साल में एक बार सिर्फ दरों से जुड़े फैसलों के लिए बुलाई गई बैठक में चर्चा की जाएगी।
जुर्माने की रकम घटी
काउंसिल ने सामान्य जुर्माने को 25,000 रुपये से घटाकर 10,000 रुपये करने, छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं के लिए रजिस्ट्रेशन के नियमों को आसान बनाने, टैक्स रिफंड में तेजी लाने और सप्लायर की गलती की वजह से असली खरीदारों का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) नुकसान होने से बचाने के उपायों को भी मंजूरी दी।
बैठक के बाद सीतारमण ने बताया कि गुरुवार को घोषित सुधार अगले फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत यानी 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे।
-Legend News

Recent Comments