उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई मंडलों के मंडलायुक्त, विभागीय सचिव, निगमों के प्रबंध निदेशक और विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादलों के तहत अनिल ढींगरा को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद का आवास आयुक्त बनाया गया है। उन्हें निदेशक नगर भूमि सीमारोपण तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है जबकि वैभव श्रीवास्तव को बस्ती और डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज मंडल का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं शुभम कुमार को बरेली मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। 
सरकार ने प्रकाश बिंदु को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त, संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PuVVNL) का प्रबंध निदेशक तथा डॉ. बलकार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है। 
इसके अलावा भूपेंद्र एस. चौधरी को सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग, पुष्प राज सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा सतीश पाल को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं रविन्द्र को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).