रिपोर्ट : LegendNews
महुआ मोइत्रा बोलीं: मेरा सिर काट दो, फिर भी TMC छोड़कर बीजेपी में नहीं जाऊंगी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी लगातार टूटती जा रहा है। ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा जैसे सिर्फ गिने-चुने ही बड़े नेता पार्टी में रह गए हैं। सायोनी घोष जैसी बीजेपी की विरोधी और ममता बनर्जी की बेहद करीबी नेता तक ने टीएमसी का साथ छोड़ दिया। अब इसी बगावत के बीच सोशल मीडिया पर खबर उड़ी की अब महुआ मोइत्रा भी बीजेपी में शामिल होने जा रही है। इसे अफवाह बताते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा कि मेरा सिर काट दो, मैं फिर भी बीजेपी में नहीं जाऊंगी।
महुआ मोइत्रा ने टीएमसी की के दो फाड़ पर कहा कि इसे टूट कहा जा सकता है और न ही पतन। यह वही पार्टी है जिसने एक महीने पहले पश्चिम बंगाल में 41 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। इसे 2.6 करोड़ वोट मिले थे। यह डेनमार्क की आधी आबादी के बराबर है। इतने वोट हमें मिले थे। अब सवाल है कि तब से कितने लोग पार्टी छोड़कर गए हैं? 20 सांसद, 65 विधायक, मान लीजिए 10 मेयर और कुछ 100 अन्य लोग... यानी लगभग 200-250 लोगों ने इस्तीफा दिया है या पार्टी छोड़ी है।
महुआ मोइत्रा बोलीं, सिर्फ चुनिंदा लोगों ने छोड़ी पार्टी
महुआ मोइत्रा ने कहा कि इसे यूं कहा जा सकता है कि टीएमसी छोड़ने वाले या तो रुपयों के लालच या डंडे के डर से बीजेपी में गए हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन जिस पार्टी को 2.6 करोड़ वोट मिले हों, वह सिर्फ़ इसलिए नहीं ढह जाती क्योंकि 200-250 लोग अपनी जान बचाने के लिए उसे छोड़ देते हैं। मैं इसे पार्टी का पतन नहीं कहूंगी, खासकर ममता बनर्जी की पार्टी का, जो ममता बनर्जी के करिश्मे और पार्टी कार्यकर्ताओं के खून-पसीने और कड़ी मेहनत से बनी है। यह पार्टी कभी भी बीच के स्तर के नेताओं के दम पर नहीं बनी थी।
बीजेपी-आरएसएस ने लोगों को भावनाओं से खेला
महुआ मोइत्रा ने कहा कि कितना भी रुपये देकर मुझे कोई खरीद नहीं सकता। आप मेरा सिर काट दें, मैं बलिदान दे दूंगी, लेकिन मैं बीजेपी जॉइन नहीं करूंगी। या तो आप टिकाऊ होते हैं या बिकाऊ। बीजेपी हिंदुओं की बात करती है और आज हिंदुओं के उसी राम मंदिर को लूटकर लोगों को भावनाओं से खेला गया। महुआ मोइत्रा ने यहां तक कहा कि जो टीएमसी के नाम पर सांसद बने और पार्टी छोड़कर गए हैं, आज वे उस स्थिति में भी नहीं हैं कि सिर्फ अपने परिवार का वोट पा सकें।
-Legend News

Recent Comments