रिपोर्ट : LegendNews
महेश जेठमलानी ने कहा: इंसान के रूप में 'जीरो' और आर्यभट्ट की अनमोल खोज हैं राहुल गांधी
सुप्रीम कोर्ट के मशहूर वकील और पूर्व राज्यसभा सांसद महेश जेठमलानी ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा तंज कसा है। जेठमलानी ने राहुल गांधी को इंसान के रूप में 'जीरो' बताते हुए उनकी तुलना महान गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट की दुनिया को दी गई अनमोल खोज से कर दी है।
एक ने की शून्य की खोज, दूसरा साक्षात इंसानी रूप
सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील महेश जेठमलानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता को 'जोकर' तो कहा ही है, उन्हें 'जीरो' बता दिया है। उन्होंने एक्स पर इसको लेकर खुद ही सवाल पूछे हैं और उसका खुद ही कटाक्ष वाला जवाब भी दिया है।
आर्यभट्ट कौन थे?
आर्यभट्ट भारत के महान गणितज्ञ और खगोल वैज्ञानिक थे।
476 ईस्वी में जन्मे आर्यभट्ट ने गणित, खगोल शास्त्र, त्रिकोणमिति में बड़ा योगदान दिया और पृथ्वी की गति को समझाया।
'आर्यभटीय' उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना है, जो उन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में 499 ईस्वी के करीब रची थी।
आर्यभट्ट ने दशमलव प्रणाली का आविष्कार किया और शून्य का इस्तेमाल एक प्लेसहोल्डर के रूप में किया।
महेश जेठमलानी कौन हैं?
महेश जेठमलानी सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील और राजनेता हैं। वे राज्यसभा के मनोनीत सांसद भी रह चुके हैं।
मोदी सरकार के कार्यकाल में ही इन्हें राष्ट्रपति ने उच्च सदन में भेजा था।
वे भारत के जाने-माने क्रिमिनल लॉयर दिवंगत राम जेठमलानी के बेटे हैं।
कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर वे अक्सर सियासी निशाना साधते रहते हैं।
बीजेपी की ओर से अक्सर राहुल गांधी पर चुनाव हारते जाने को लेकर तंज कसा जाता है। पार्टी दावा करती है कि जबसे वे कांग्रेस में सक्रिय हुए हैं, करीब 100 चुनाव हार चुके हैं। जेठमलानी का यह तंज बीजेपी की उसी सियासी लाइन के करीब है।
-Legend News

Recent Comments