रिपोर्ट : LegendNews
महाराष्ट्र: अस्पताल में मौत के मामले पर MS ने कहा, दवाइयों की कोई कमी नहीं है
महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित एक अस्पताल में 24 घंटे में 12 बच्चे समेत 24 लोगों की मौत पर विपक्ष अस्पताल में दवाइयों के कमी के आरोप लगा रहा है. अब इस पर अस्पताल के अधिकारी का बयान आया है.
डॉक्टर शंकरराव चव्हाण गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के अधीक्षक एस आर वाकोड़े ने कहा, " 30 सिंतबर दोपहर 12 बजे से लेकर एक अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक 24 मौतें हुईं, जिसमें से 12 नवजात हैं. अस्पताल के शिशु विभाग में 142 भर्ती हुई, जिनमें से 42 नवजात नाजुक हालत में हैं. दवाइयों की कोई कमी नहीं है. सभी (मृतक) को हर संभव इलाज मुहैया करवाया गया था."
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार हजारों करोड़ रुपये अपने प्रचार पर खर्च कर देती है लेकिन बच्चों की दवाइयों के लिए पैसे नहीं हैं.
एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा है कि ये सरकारी तंत्र के फेल होने का परिणाम है.
उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की गंभीरता पर विचार करते हुए ठोस कदम उठाए ताकि ऐसे मामले दोबारा ना हों और मरीजों की जान बचाई जा सके.
Compiled: Legend News

Recent Comments