रिपोर्ट : LegendNews
मैड्रिड ओपन 2026: जैनिक सिनर ने जोकोविच का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
मैड्रिड। दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर और पूर्व चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव मैड्रिड ओपन के पुरुषों के सिंगल्स फाइनल में आमने-सामने होंगे. इटली के सिनर ने सेमीफाइनल में फ्रांस के आर्थर फिल्स को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि जर्मनी के ज्वेरेव ने एक और रोमांचक सेमीफाइनल में बेल्जियम के अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया.
इस जीत के साथ इटली के जैनिक सिनर ने इतिहास रच दिया है. वो सभी नौ ATP Masters 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. सिनर ने दिग्गज नोवाक जोकोविच का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने यह कीर्तिमान 2012 में बनाया था.
सिनर का अजेय अभियान
इसके अलावा सिनर इतिहास के तीसरे ऐसे पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही सीजन के पहले चार मास्टर 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है. उनसे पहले 2006 में रोजर फेडरर और 2011 में राफेल नडाल ने यह कारनामा किया था.
इस बीच मास्टर्स टूर्नामेंट में लगातार जीत के मामले में सिनर अब चौथे स्थान पर हैं, उन्होंने लगातार 27 मैच जीते हैं. वे जोकोविच से ज्यादा पीछे नहीं हैं, जिनके नाम लगातार 31 जीत का रिकॉर्ड दर्ज है.
अगर सिनर यह टूर्नामेंट फिर से जीत लेते हैं, तो यह उनका लगातार चौथा मास्टर्स 1000 खिताब होगा. उन्होंने इस सीजन में पहले ही इंडियन वेल्स, मियामी और मोंटे कार्लो में खिताब जीते हैं.
- Legend News

Recent Comments