रिपोर्ट : LegendNews
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से फिल्म 'हक' को बड़ी राहत, कल होगी सिनेमाघरों में रिलीज
रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म 'हक' को बड़ी राहत मिली है। यह राहत मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दी है। अब यह फिल्म अपनी तय तारीख 07 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अदालत में एक याचिका दायर कर यामी गौतम और इमरान हाशमी की अदाकारी वाली फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग की गई थी। कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है।
फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग
जिस महिला के केस से प्रेरित होकर यह फिल्म बनाई गई थी। उनकी बेटी सिद्दीका बेगम ने अदालत में एक याचिका दायर कर फिल्म 'हक' की रिलीज पर रोक की मांग की थी। मध्य प्रदेश की हाई कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है।
सुपर्ण एस वर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम के केस से प्रेरित है। इस केस में सुप्रीम कोर्ट ने तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को गुजारा भत्ता देने के पक्ष में फैसला सुनाया था।
-Legend News

Recent Comments