रिपोर्ट : LegendNews
ग्राम ढकू निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल लक्ष्मी नारायण का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मांट। राया विकासखंड के गांव ढकू निवासी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर तैनात लक्ष्मी नारायण के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुँचा, हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने उमड़ पड़े।
ग्रामीणों ने नम आँखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। इस दौरान सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव का माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम दिखाई दी।
परिजनों के अनुसार लक्ष्मी नारायण का चयन वर्ष 2019 में भारतीय सेना में हुआ था। वह वर्ष 2021 से राजस्थान के सूरतगढ़ में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात थे और पूरे समर्पण भाव से देश सेवा कर रहे थे।
गांव ढकू ने अपने वीर सपूत को खो दिया, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाती रहेगी। विधायक राजेश चौधरी, एमएलसी यौगेश नौहवार, ब्रजेश कुमार, तहसीलदार मांट, भाजपा कार्यकर्ता सुशील चौधरी, बहादुर सिंह खरबा, पूर्व सैनिक कैप्टन कृपाल बाड़ोंन, अजीत प्रधान गैयरा, जयंती प्रधान ढकू, भूपेश अग्रवाल पहुंचे।
- Legend News

Recent Comments