आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने ऋषभ पंत के लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी छोड़ने पर फ़्रेंचाइज़ी के मालिक संजीव गोयनका को ज़िम्मेदार ठहराया है.
ललित मोदी ने कहा कि ये एलएसजी के लिए दुख का दिन है, जब मालिक ने ऐसे हालात बना दिए कि एक खिलाड़ी को इस्तीफ़ा देना पड़ गया.
ललित मोदी ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, संजीव गोयनका मीडिया में बार-बार कहते रहे कि वो ऋषभ को 10-15 साल तक टीम में रखेंगे. लेकिन हक़ीक़त ये है कि यह युवा खिलाड़ी एक दिन से भी ज़्यादा इस मालिक की टीम में नहीं रह पाया क्योंकि उसे सबके सामने बेइज़्ज़ती झेलनी पड़ी.
उन्होंने कहा, अब एक नया सवाल उठता है कि नीलामी में चुने जाने के बाद क्या खिलाड़ी के पास ये हक़ है कि वो उस टीम के लिए खेलने से मना कर सके जिसका माहौल ख़राब होगा? जवाब है- नहीं. तो क्या ये सही है कि उसे ऐसे मालिक के लिए खेलना पड़े जहां माहौल ख़राब हो. बिल्कुल नहीं.
ललित मोदी ने आगे लिखा, मेरे पास इसका समाधान है. खिलाड़ियों के पास 'शिकायत बॉक्स' होना चाहिए जहां वे शिकायत कर सकें. अगर कोई मालिक शिकायत की जाँच में दोषी मिले तो उसे खिलाड़ियों से बातचीत पर रोक लगा देनी चाहिए. ऐसे सख़्त क़दम उठाने ज़रूरी हैं ताकि खिलाड़ियों की मानसिक सेहत सुरक्षित रहे. 
आईपीएल 2026 से लखनऊ सुपर जायंट्स के बाहर होने के बाद ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ दी. इसकी पुष्टि शुक्रवार को टीम ने एक्स हैंडल पर की.
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार खराब प्रदर्शन किया.
पंत को साल 2025 के ऑक्शन में एलएसजी ने 27 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था.
हालांकि, आईपीएल 2025 में भी ऋषभ पंत और टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).