ग्लास्गो। Commonwealth Games 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहैन ने ग्लासगो के एक रेस्तरां में कागज के नैपकिन पर छपे भारत के अधूरे नक्शे का विरोध किया है. लवलीना के साथ बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह भी वहीं मौजूद थे. उन्होंने भी भारत के गलत छपे नक्शे पर सवाल उठाया और उसे जल्दी से जल्दी ठीक करने की अपील की.

लवलीना ने रेस्तरां के नैपकिन पर छपे गलत नक्शे को देखकर कहा कि उसमें से देश का पूरा पूर्वोत्तर हिस्सा ही गायब है. वहीं बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह के मुताबिक कश्मीर को भी पूरी तरह से नहीं दिखाया गया.

लवलीना ने किया भारत के गलत नक्शे का विरोध
कॉमनवेल्थ गेम्स मेंअभियान के सफल खत्म होने के बाद भारतीय दल के सदस्यों को ‘Mister Singh’s India – द होम ऑफ करी’ रेस्तरां में दावत दी गई थी. वहीं कागज के नैपकिन पर छपे भारत के नक्शे को देखकर लवलीना भड़क उठीं. उन्होंने रेस्तरां से कहा कि बुरा मत मानिएगा पर आपके नैपकिन पर बने नक्शे में हमारा नॉर्थ ईस्ट का हिस्सा ही गायब है. उन्होंने कहा कि भारत का हर हिस्सा उसका अभिन्न अंग है और उसे नक्शे में दिखाया जाना चाहिए.

गलत नक्शे पर रेस्तरा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं
‘Mister Singh’s India’ ग्लासगो का मशहूर रेस्तरां हैं, जो पिछले 3 दशकों से ज्यादा समय से वहां अपनी सेवाएं दे रहा है. इस रेस्तरां में खेल और दूसरे क्षेत्रों से जुड़ी तमाम हस्तियों का आना-जाना लगा रहता है. हालांकि, अभी तक भारत के अधूरे नक्शे को लेकर लवलीना की जताई आपत्ति के बाद रेस्तरां की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

भारत के बॉक्सिंग दल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 10 मेडल जीते, जिसमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर शामिल रहे. CWG के इतिहास में ये भारतीय बॉक्सिंग दल क अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).