रिपोर्ट : LegendNews
लाइगर फ्लॉप होने का नुकसान, विजय देवरकोंडा करेंगे भरपाई
मुंबई। विजय देवरकोंडा की लाइगर भी फ्लॉप हो गई है। ऐसे में उन्होंने 6 करोड़ रुपये ज्यादा रकम प्रोड्यूसर्स को लौटाने का फैसला किया है। बता दें कि विजय ने इस फिल्म के लिए 35 करोड़ रुपये फीस ली थी।
विजय देवरकोंडा की लाइगर के लिए मेकर्स ने जमकर प्रमोशन किया था। एशिया कप 2022 के दौरान भी अभिनेता स्टेडियम में नजर आए थे। फिल्म के प्रमोशन के लिए कई बार वह हवाई चप्पल पहनकर घूमते भी दिखाई दिए। हालांकि इन सबका फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा और लाइगरबुरी तरीके से पिट गई। जिसके बाद पुरी जगन्नाथ ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को रकम लौटाने का भी फैसला किया।
विजय देवरकोंडा अभी उनकी आने वाली फिल्म 'जन गण मन' पर काम कर रहे हैं। वह भी पैन इंडिया फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए भी हाई बजट बनाया गया था, लेकिन अब लाइगर की हालत को देखते हुए मेकर्स ने बजट घटा दिया है। क्योंकि पुरी जगन्नाथ और विजय देवरकोंडा दोनों ने ही इस फिल्म के लिए अपनी फीस भी छोड़ दी है। और ये फ्री में काम कर रहे हैं।
-Legend News

Recent Comments