मथुरा। आज चंदाग्रीन वेलफेयर सोसायटी ट्रांसपोर्ट नगर में गणेश चतुर्थी पर श्रीगणेश की प्रतिष्ठा की गई । पिछले पांच वर्षो से नरेंद्र दीक्षित व रिंकी दीक्षित के घर गणेश चतुर्थी पर प्रतिष्ठास्थापित किये जाते रहे हैं। इस वर्ष भी गणेश भगवान को पूरे चंदा ग्रीन सोसाइटी के लोगों ने प्रतिमा को लेकर सोसाइटी में घूमते हुए 10 दिन के लिए प्रतिष्ठास्थापित किया गया । 

नरेंद्र दीक्षित व रिंकी दीक्षित ने बताया 11 दिन तक भगवान गणेश जी की आराधना करते हुए पूरे सोसाइटी में धार्मिक आयोजन क‍िये जायेंगे। इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है, हम पिछले 5 वर्षों गणेश चतुर्थी पर आयोजन कर रहे हैं, आगे भी पूरी सोसाइटी के लोगों के साथ आयोजन करते रहेंगे। गणेश भगवान जी का प्रतिष्ठास्थापित  विधि विधान के साथ हरिओम पंडित के द्वारा करवाया गया ।

इस अवसर पर मुन्नी लाल शर्मा, विनोद दीक्षित, सलिल सक्सेना, अंकित , शिवम दीक्षित,कुशाग्र दीक्षित, के बी सिंह ,पूर्णिमा चौधरी, निवेशका दीक्षित आदि मुख्य रूप रहे शामिल।      

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).