रिपोर्ट : LegendNews
लिज ट्रस होंगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, ऋषि सुनक को पछाड़ा
ब्रिटेन की सत्तासीन कंजर्वेटिव पार्टी ने दो महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद आज यानी सोमवार को संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ कॉमन्स में उसका नेता और देश का अगला प्रधानमंत्री तय कर लिया। पीएम पद की इस रेस में आखिर तक सिर्फ दो ही चेहरे बचे थे- पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक और मौजूदा विदेश मंत्री लिज ट्रस।
कंजर्वेटिव पार्टी की चुनावी कमेटी के नेता ऐलान करते हुए लिज ट्रस को अपनी पहली पसंद बताया। वे ही ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने पीएम पद की रेस में ऋषि सुनक को पछाड़ा। ट्रस छह साल में इस देश की चौथी पीएम होंगी। इससे पहले डेविड कैमरन, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन 2016 से लेकर 2022 तक अलग-अलग अंतराल में पीएम पद पर रहे हैं।
-Compiled by Legend News

Recent Comments