जम्मू के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सेना के दो कैप्टन समेत पांच जवान शहीद हुए हैं. शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
राजौरी के कालाकोट में बुधवार से गुरुवार तक चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकियों को मारा गया है. इसमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था.
सेना के बयान के अनुसार, “लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर कारी और उसके एक सहयोगी एनकाउंटर में मारे गए हैं. मुठभेड़ की जगह से बड़ी मात्रा में युद्ध के सामान बरामद किए गए हैं. कारी को डांगरी घटना का मास्टरमाइंड माना जाता है.” इस मुठभेड़ में सेना के पांच जवानों ने शहादत दी है.
ये शहीद हैं मंगलुरु के रहने वाले कैप्टन एमवी प्रांजल, यूपी के आगरा से आने वाले कैप्टन शुभम गुप्ता, जम्मू- कश्मीर के पुंछ से आने वाले हवलदार अब्दुल माजिद, नैनीताल के रहने वाले लांस नायक संजय बिष्ट और अलीगढ़ के रहने वाले पैराट्रूपर सचिन लोर.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).