रिपोर्ट : LegendNews
आइए जानते हैं: वास्तु के अनुसार किस दिशा में होना चाहिए डस्टबिन?
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कूड़ेदान को एक निश्चित दिशा में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में कूड़ेदान रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज में एनर्जी होती है। वास्तु के अनुसार किसी भी दिशा को रखा जाए तो उसका भी बहुत प्रभाव पड़ता है। वास्तु में हर चीज के लिए एक खास दिशा तय होती है। अगर वास्तु के इन नियमों का पालन नहीं किया जाए तो घर के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
घर में सही दिशा में कुछ भी न रखने के दुष्परिणाम हो सकते हैं। वास्तु कूड़ेदान की एक निश्चित दिशा और स्थान भी निर्धारित करता है। वास्तु के अनुसार अगर घर में रखा हुआ डस्टबिन सही जगह पर नहीं है तो इसका नकारात्मक प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है। घर के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किस दिशा में होना चाहिए डस्टबिन-
भूलकर भी इस दिशा में कूड़ेदान न रखें
वास्तु के अनुसार कूड़ेदान को एक विशेष दिशा में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। खासतौर पर इसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें। उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। इस दिशा में कूड़ेदान रखने से घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिससे घर में वास्तु दोष हो सकता है। इसके प्रभाव से परिवार के सदस्यों का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसके अलावा पूर्व, दक्षिण-पूर्व और उत्तर दिशा में कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। जिससे परिवार के सदस्यों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कूड़ेदान रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र में डस्टबिन रखने के लिए विशेष दिशा दी गई है। ऐसे में डस्टबिन हमेशा घर के अंदर ही होना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार इसे दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है। इन दिशाओं को कचरा विसर्जन के लिए उपयुक्त माना गया है। वास्तु में इन दिशाओं में डस्टबिन रखना अच्छा बताया गया है। इसके अलावा कूड़ेदान को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं। इस दिशा में कूड़ेदान रखने से वास्तु दोष नहीं होता है।
Compiled: Legend News

Recent Comments