लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय कहा है कि उनके देश में जो हो रहा है वो 'जनसंहार' है. लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर पिछले दो दिनों से जारी इसराइली हमलों के बाद से अस्पतालों में घायलों की बाढ़ आ गई है.
इसराइल के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबैद ने कहा कि अब ये ‘साफ’ हो चुका है कि इसराइली हमले में अब तक 550 लोगों की मौत हो चुकी है.
मरने वालों में महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी तादाद में आम नागरिक शामिल हैं.
मंगलवार को इसराइल ने दावा किया था उसकी सेना ने हिज़्बुल्लाह की रॉकेट फोर्सेज के प्रमुख को मार दिया है.
इसराइली हमले के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उसने देश के उत्तरी इलाके में 300 रॉकेट दागे हैं. इसराइली सेना के मुताबिक़ इसमें छह लोग घायल हुए हैं.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).