रिपोर्ट : LegendNews
प्रशासन ने ढहाए वकीलों के चैंबर, पत्रावलियां-आवश्यक दस्तावेज गायब, अधिवक्ताओं में आक्रोश
मथुरा। शनिवार की रात कलेक्ट्रेट परिसर में बने वकीलों के चैंबरों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। चैंबर जमींदोज कर दिए गए। अधिवक्ताओं का चैंबर में रखा आवश्यक सामान भी मिट्टी में मिल गया। बिना नोटिस के की गई कार्यवाही से अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
रविवार को जैसे हीअधिवक्ताओं को ध्वस्तीकरण की सूचना मिली, परिसर में आ धमके। जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोमवार से अधिवक्ता इस की कार्यवाही के विरोध स्वरूप हड़ताल पर जा सकते हैं।
मथुरा के कलेक्ट्रेट परिसर में बने वकीलों के चैंबर पर चले प्रशासन के बुलडोजर से जिला बार एसोसिएशन नाराज है। जिलाध्यक्ष शिवकुमार लवानियां ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट की ये कार्यवाही इकतरफा है। बिना नोटिस दिए की गई कार्यवाही का बार एसोसिएशन विरोध करेगी। चैंबर टूटने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई।
अधिवक्ताओं का कहना है कि इन चैंबरों में लगभग 400 अधिवक्ता बैठते हैं और न्याय का कार्य संपादित करते हैं। इसकी जानकारी कार्यवाही से पहले बार को देनी चाहिए थी। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना दिया जाएगा और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
आगामी चुनावों तक जाएगा मामला
अगले माह 16 जनवरी को बार के चुनाव घोषित हो चुके हैं। अधिवक्ताओं के चैंबरों का प्रकरण अगले चुनाव में महत्वपूर्ण मुद्दा हो सकता है। इसे लेकर आगामी प्रत्याशी भी इसे भुनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। यदि समय रहते दमदार विरोध या हड़ताल नहीं हुई तो इसका दोष वर्तमान बार एसोसिएशन के सिर जाते देर नहीं लगेगी।
- Legend News

Recent Comments
हसमुख गलथिया
2025-12-19 08:36:19
जब वकीलों की चेंबर तोडी गई है तो ये पक्का होगा कि पुरी कारवाईमे कोई लुपहोल नहीं होगा, सभी कानुनी प्रक्रिया करने के बाद ही तोडा गया होगा ।