रिपोर्ट : LegendNews
सलमान के साथ मंच साझा करने की खबर पर लॉरेंस बिश्नोई की पवन सिंह को धमकी
भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह धमकी उन्हें आगामी 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में मेजबान अभिनेता सलमान खान के साथ मंच साझा करने की खबर मिलने पर दी गई है।
बिग बॉस फिनाले से ठीक पहले मिली धमकी
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पवन सिंह को यह धमकी बिग बॉस के फिनाले में शामिल होने से ठीक पहले एक फोन कॉल के जरिए मिली। कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताया। फोनकॉल करने वाले ने पवन सिंह को कार्यक्रम में जाने से रोकने की कोशिश की और उनसे मोटी रकम की भी मांग की।
सलमान खान के साथ मंच साझा करने पर चेतावनी
धमकी में कहा गया कि यदि उन्होंने सलमान खान के साथ मंच साझा किया तो वे आगे कभी काम नहीं कर पाएंगे और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
पवन सिंह की टीम ने सुरक्षा एजेंसियों मामले की दी जानकारी
घटना ऐसे समय हुई है जब सलमान खान की ओर से होस्ट किए जा रहे 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले आज आयोजित होने जा रहा है जिसमें पवन सिंह को शामिल होना था। धमकी मिलने के तुरंत बाद पवन सिंह की टीम ने सुरक्षा एजेंसियों को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए, प्राप्त मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल्स के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है। फिल्म स्टार पवन सिंह को पहले से ही वाई प्लस की सुरक्षा मिली हुई है।
-Legend News

Recent Comments