बिहार की राजधानी पटना में दो कोचिंग सेंटरों के मालिकों खान सर और रौशन आनंद सर के बीच जारी ताजा विवाद सियासी रंग ले चुका है। जनशक्ति जनता दल सुप्रीमो और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अब एक बार फिर इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि खान को गिरफ्तार करना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के मालिक रौशन आनंद को लेकर कहा कि भाई मरेगा तो कोई भी रोएगा ही। कोई भी परेशान होगा। खान को जेल में होना चाहिए। 
इस संबंध में मैंने जो पोस्ट किया था उसे कॉकरोच जनता पार्टी के नौजवान ने भी शेयर किया है। जब तक खान को जेल नहीं होता है तब तक हम तो यही कहेंगे कि सभी युवाओं को उनको घेरना चाहिए, सरकार को घेरना चाहिए। बता दें कि तेज प्रताप यादव पहले भी इस मुद्दे पर बयान दे चुके हैं। रौशन आनंद सर के भाई की नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद तेज प्रताप यादव ने यहां तक कह दिया था कि प्रिंस यादव की हत्या खान सर ने करवाई है। उन्होंने यह भी कहा था कि वो खान-वान को सपोर्ट नहीं करते हैं। 
रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के बड़े नेता संजय झा ने भी बयान दिया है। संजय झा ने कहा है कि जो घटना हुई है वह दुखद है। नेपाल में प्रिंस यादव की डेथ हुई है उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार सरकार इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। अगर इसमें किसी ने भी गलत किया है तो वह बचेगा नहीं।
तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को लिखा खत
इधर इस पूरे मामले पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के मालिक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदेहास्पद स्थिति में मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कहा है कि पिछले दिनों बिहार की राजधानी स्थित दो कोचिंग संस्थानों के आपसी विवाद के बाद कथित रूप से मारपीट, तोडफोड़ एवं गोलीबारी की घटना घटित हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).