एक्ट्रेस कृति सेनन का 27 जुलाई को बर्थडे है। इस मौके पर जहां एक तरफ फैंस बढ़-चढ़कर बधाइयां दे रहे थे, वहीं कार्तिक आर्यन ने भी अपनी 'परम सुंदरी' के लिए प्यारा पोस्ट लिखा। कार्तिक आर्यन ने कृति सेनन को अपने हाथों से केक भी खिलाया। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और बॉन्ड देख फैंस भी फिदा हो गए और कहने लगे कि वो दोनों शादी कर लें।कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृति सेनन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन को केक खिला रहे हैं और वह हंस रही हैं। साथ में कार्तिक आर्यन ने एक्ट्रेस को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, 'डाइट नहीं तोड़ी लड़की ने, सिर्फ पोज किया मेरे लिए। हैपी बर्थडे परम सुंदरी, तुम्हारा शहजादा।' 
फैंस ने की शादी की डिमांड, अभिषेक कपूर बोले- दोनों साथ में अच्छे लगते हो 
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक तरफ जहां फैंस दोनों एक्टर्स से शादी करने के लिए कहने लगे, वहीं डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने भी मजेदार कमेंट किया। अभिषेक कपूर ने कार्तिक और कृति की तस्वीर पर लिखा, 'हैपी बर्थडे कृति। तुम्हारा यह साल धमाकेदार हो। तुम दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो। एकदम शहजादा और शहजादी।' 
इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं कार्तिक और कृति सेनन
बता दें कि कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने 'पति पत्नी और वो' के अलावा 'लुका छुपी' में साथ काम किया था। अब दोनों एक बार फिर फिल्म 'शहजादा' में साथ काम कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। कृति सेनन 'शहजादा' के अलावा 'भेड़िया', 'गणपत' और 'आदिपुरुष' में नजर आएंगी। वहीं कार्तिक आर्यन के पास भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें 'शहजादा' के अलावा 'फ्रेडी', कबीर खान की एक एक्शन फिल्म और 'सत्यनारायण की कथा' जैसी फिल्में शामिल हैं।
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).