कोसीकलां। नगर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर समस्त पत्रकारों द्वारा एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह खिचड़ी वितरण कार्यक्रम सब्जी मंडी तिराहे, थाना रोड स्थित किसान मजदूर प्रतीक्षालय पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंदों, राहगीरों और मजदूरों को खिचड़ी वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्व के साथ-साथ सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया। उन्होंने पत्रकारों के इस सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटना समाज में सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार न केवल खबरों के माध्यम से समाज को दिशा देते हैं, बल्कि ऐसे सामाजिक कार्यों से भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। कार्यक्रम में कोसी प्रेस क्लब के और  विजय शर्मा राहुल सक्सेना ने पहल करते हुए कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर तरीके से आयोजित किया। 
इस अवसर पर कोसीकला के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चंद्र गोयल, नवीन गोयल, देव शर्मा, , विजय शर्मा, सुनील अनंत, विष्णु कुमार, मनीष गर्ग, मनीष अग्रवाल, नरेश कुमार, पवन अग्रवाल, सोनू सिंघल,राहुल सक्सेना , देवेश गौड, बॉबी अग्रवाल, सोनू गोयल, हसीन, रौनक, चिंटू भार्गव, पिंटू उपाध्याय लोकेश गौड, सहित अनेक पत्रकारों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया और वितरण व्यवस्था को सफल बनाया।
कार्यक्रम में नगर के प्रमुख समाजसेवी कमल किशोर वार्ष्णेय संजीव अग्रवाल, तरुण सेठ, दुलीचंद गुप्ता, नेमचंद गर्ग, भाजपा मंडल प्रभारी एवं संयोजक सौरभ जैन, दीपक बढ़गुर्जर, चरण सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर इस पहल की सराहना की। सभी ने पत्रकारों की एकजुटता और सेवा भावना को अनुकरणीय बताया।
खिचड़ी वितरण कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। नगर के लोगों ने पत्रकारों की इस पहल के लिए आभार जताया। आयोजन ने मकर संक्रांति के पर्व को सामाजिक सेवा और मानवता के संदेश के साथ और अधिक सार्थक बना दिया।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).