रिपोर्ट : LegendNews
जानिए: लॉन्ग डिस्टेंस वाले रिश्ते में क्यों कम हो जाती है गर्माहट?
इस बात में कोई दोराय नहीं कि प्यार वाले रिश्तों की डोर बहुत ही नाजुक होती है। छोटी-छोटी बातें कब रिश्ता टूटने का कारण बन जाए, पता ही नहीं चलता। हालांकि, इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण क्योंकि रिश्ते की शुरूआत में तो कपल्स एक-दूसरे के साथ खूब बातें करते हैं, समय बिताते हैं लेकिन जब यह रिश्ता पुराना होने लगता है तो उन्हें एक-दूसरे से शिकायत होने लगती है कि अब तुम पहले जैसे नहीं रहे। ऐसे में जब बात हो लंबी दूरी वाले रिश्तों की तो उसमें प्यार बनाए रखना बहुत मुश्किल हो जाता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि एक समय बाद हम अपने साथी को फॉरग्रांटेड लेने लगते हैं, जिसकी वजह से न केवल इस रिश्ते की डोर कमजोर पड़ती नजर आती है बल्कि कपल्स एक-दूसरे पर शक भी करने लगते हैं। ऐसा हम ही नहीं बल्कि कुछ रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स भी इस बात को मानते हैं कि 'रिश्तों में समस्याएं बड़ी नहीं होती हैं लेकिन कभी-कभार प्रेमी जोड़ों की नासमझी उन्हें ब्रेकअप कराने के लिए पर्याप्त बना देती हैं।
बहुत बार कहा भी गया है कि लंबी दूरी के रिश्ते को अगर मजबूती से संभाला जाएं तो इसके अपने ही फायदे होते हैं। इस रिश्ते को सफल बनाने के लिए बहुत ही धैर्य और समझ की जरूरत होती है। लेकिन फिर भी कपल्स छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने अच्छे खासे रिश्ते को बर्बाद कर लेते हैं। हालांकि, इस तरह के रिश्ते को निभाने के कुछ अपने टिप्स भी हैं, जो बहुत हद तक काम आते हैं।
-Compiled by Legend News

Recent Comments