चार सालों के लंबे इंतजार के बाद सलमान खान ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है और खबर अच्छी नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान की फिल्म पहले ही दिन फुस्स हो गई है। 

इस फिल्म में उनके अलावा पलक तिवारी, शहनाज गिल, राघव जुयाल, भूमिका चावला और पूजा हेगड़े की अहम भूमिका है। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी मिला-जुला रिस्पांस दिया है।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई भी अपेक्षा से कम हुई है। इसके चलते यह सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्मों से दूसरी सबसे लोएस्ट ओपनिंग वाली फिल्म बनी है। गौरतलब है कि सलमान खान की 2010 से लेकर 2019 तक की रिलीज हुई फिल्मों से तुलना की जाए तो यह उनके मुकाबले कहीं नहीं ठहरती। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। यह फिल्म शुक्रवार को ईद के अवसर पर रिलीज हुई है।

इसे सलमान खान की पिछले 4 वर्षों में अब तक की सबसे बड़ी रिलीज फिल्म मानी जा सकती है। फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म प्रोडक्शन में किया है। क्रिटिक तरण आदर्श ने एक एनालिसिस के माध्यम से इस बारे में बताया भी है। उन्होंने पूरी जानकारी दी है कि किस प्रकार किसी का भाई किसी की जान 2010 से लेकर अब तक की फिल्मों के तुलना के मुकाबले दूसरी सबसे लोएस्ट ओपनिंग वाली फिल्म बनी है।

किसी का भाई किसी का जान भारत में 4500 स्क्रीन में रिलीज हुई है
किसी का भाई किसी का जान 5700 स्क्रीन में रिलीज हुई है। भारत में यह 4500 स्क्रीन में रिलीज हुई है। शाह रुख खान की हालिया रिलीज फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसमें सलमान खान का एक कैमियो भी था। सलमान खान जल्द फिल्म टाइगर 3 में भी नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा कटरीना कैफ की भी अहम भूमिका है।

Compiled: Agencies

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).