नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने मुख्यमंत्री के धर्म आधारित आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और सामाजिक न्याय के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. किशन रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में कांग्रेस और रेवंत रेड्डी को इसका करारा जवाब देगी.

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी का दावा है कि कांग्रेस की रणनीति दो स्तरों पर काम कर रही है. एक तरफ धर्म के आधार पर 4 प्रतिशत आरक्षण और दूसरी तरफ पिछड़े वर्ग (BC) की श्रेणी में शामिल कर अतिरिक्त 10 प्रतिशत आरक्षण देना. इस तरह मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मुसलमानों के लिए कुल 14 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की कोशिश कर रहे हैं. जो देखा जाए तो सरासर गलत है. जाति सर्वेक्षण को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण की आड़ में तेलंगाना में पिछड़ी जातियों को कम करके दिखाने की कोशिश की गई है. उन्होंने कहा कि राज्य में पिछड़ी जातियों की वास्तविक आबादी 46 प्रतिशत है, जबकि कांग्रेस ने इसे 56 प्रतिशत बताते हुए 10 प्रतिशत मुसलमानों को पिछड़े वर्ग की सूची में शामिल कर दिया है. केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने आरोप लगाया कि स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग और मुसलमानों के लिए मिलाकर 42 प्रतिशत आरक्षण तय किया गया, जिससे वास्तविक पिछड़ा वर्ग कोटा 34 प्रतिशत से घटकर 32 प्रतिशत रह गया. अगर कोर्ट ने इस पर रोक नहीं लगाया होता, तो पिछड़े वर्गों को गंभीर नुकसान होता.

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पर हमला
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनावों का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2020 में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 50 सीटों में से 31 सीटें नॉन- पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों ने जीत लीं, जिससे असली पिछड़े वर्गों को उनका हक नहीं मिल पाया. किशन रेड्डी ने कहा कि अब धर्म के आधार पर 4 प्रतिशत आरक्षण अलग से और उसके ऊपर पिछड़ा वर्ग कोटे में 10 प्रतिशत जोड़कर कांग्रेस वास्तविक पिछड़े वर्गों के अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही है.
- Legend News


 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).