कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा'  को लेकर सुर्खियों में है। इस मूवी का टीजर और गाने 'नसीब से' रिलीज हो चुका है। इसके अलावा कई पोस्टर रिलीज हो चुके है। इसी बीच रविवार को नया पोस्टर सामने आया। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। 
फैंस हुए एक्साइटेड
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आते ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। एक फैन ने लिखा, फाइनली ट्रेलर कल रिलीज हो रहा है। दूसरे ने लिखा, सत्तू और कथा से मिलने का इंतजार है। तो वहीं तीसरे फैन ने लिखा, मिलने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।
बता दें कि समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' था, लेकिन इसके टाइटल पर विवाद होने पर इसका नाम 'सत्यप्रेम की कथा' की किया गया है। बता दें, यह फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
कियारा-कार्तिक की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें कार्तिक आर्यन फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के अलावा फिल्म 'आशिकी 3', फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में नजर आएंगे। तो वहीं, कियारा आडवाणी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के अलावा फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगी।  
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).