भारत में नियुक्त खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम का एक बयान सामने आया है। उनका कहना है कि अगर हमें ये लड़ाई 8 साल तक लड़ना पड़े तो हम इसके लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने परमाणु हथियार बनाने के लिए भी कहा कि ये बनाने में हमारे धर्म में हराम है। अगर हम चाहते तो अभी तक कई हथियार बना लेते। मगर हमने ऐसा नहीं किया है। बात दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला नहीं करता तो वह अपना परमाणु हथियार बना लेता। जो अमेरिका और उसके नागरिकों के लिए बेहद खतरना होता।
खामेनेई को लेकर क्या बोले? अब्दुल मजीद हकीम ने कहा कि दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई पहले ही तय कर चुके थे कि न्यूक्लियर हथियार किसी हाल में नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने पहले ही कह दिया है कि ईरान के पास कोई न्यूक्लियर हथियार नहीं है। इस बात के कोई कोई सबूत नहीं हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार है और न ही होने जा रहा है।" गैस और खदानों पर कब्जा ईरान के प्रतिनिधि ने बताया कि अमेरिका ईरान के गैस और खदानों को कब्जे में लेना चाहता है। इस वजह से इस प्रकार के बातें कर रहा है। उन्होंने बताया, "हमारे दुश्मनों में कोई मानवता नहीं है, वे सिर्फ पैसे के बारे में और लोगों को मारने के बारे में जानते हैं। हम कभी ये लड़ाई नहीं चाहते थे। अगर हम पर कोई हमला करेगा तो हमें अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने का पूरा अधिकार है।"
इजरायल सेना ने दी चेतावनी मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायली सेना ने एक चेतावनी जारी की है। जिसमें उसका कहना है कि दिवंगत खामेनेई के किसी भी उत्तराधिकारी को छोड़ा नहीं जाएगा। इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि इजरायल ने सभी लोगों को निशाना बनाएगा, जो खामेनेई के उत्तराधिकारी को चुनने या नियुक्त करने की प्रक्रिया में हिस्सा लेगा।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).