रिपोर्ट : LegendNews
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, अघोषित तौर पर आतंकवादियों की फैक्ट्री है मदरसा
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि मदरसा अघोषित तौर पर आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, यह वास्तविकता है कि भारत और बाहरी दुनिया के किसी भी हिस्से में आतंकी हमले मदरसों में दी जाने वाली शिक्षा का ही परिणाम हैं.
उन्होंने कहा, मदरसा चाहे बांग्लादेश का हो, पाकिस्तान का हो या भारत का हो, यह अघोषित तौर पर आतंकवादियों को पैदा करने की फ़ैक्ट्री है.
डिप्टी सीएम केशव मौर्य कहा, मैं यह बात पहले भी कही है और आज फिर दोहराता हूं कि जो कोई भी मदरसा शिक्षा लेता है, वह भारत माता की जय नहीं कहता, वंदे मातरम नहीं गाता और उसकी सोच आतंकवादी जैसी हो जाती है.
समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी का कोई भी नेता 'भारत-पाकिस्तान या हिन्दू-मुस्लिम' जैसे मुद्दे के बिना 10 मिनट तक भी बयान नहीं दे सकता.
उन्होंने कहा, नौजवानों के सामने परीक्षा और नौकरी का संकट है, चंदा चोरी का संकट है. लेकिन ये (बीजेपी नेता) इस पर चर्चा नहीं करेंगे.
-Legend News

Recent Comments