कैटरीना कैफ ने मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दी। उन्हें पति विक्की कौशल के साथ पैपराजी ने स्पॉट किया, जहां वह ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखीं। बेटे विहान कौशल को नवंबर 2025 में जन्म देने के बाद से ही एक्ट्रेस ने लाइमलाइट से दूरी बना रखी हैं और अब जैसे ही वह करीब छह महीने बाद पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, तो उनका न्यू मॉम ग्लो सबका ध्यान खींच ले गया।
ऐसे में अब सोशल मीडिया पर कैट और विक्की की फोटोज ही छाई हुई हैं, जिन्हें काफी समय बाद साथ देखकर फैंस भी खुश हो गए, तो बेबी कौशल के बारे में उनसे पूछ रहे हैं। लेकिन, यहां सबसे ज्यादा नजरें जिस पर टिकीं, वो कैट का ब्लैक ब्यूटी लुक और खुद को कैरी करने वाला स्टाइल है। जिन्हें विक्की ने भी कॉम्प्लिमेंट कर गए, तो उनसे आप भी ट्रेवलिंग के लिए टिप्स ले सकती हैं। 
ऑल ब्लैक लुक में छा गईं कैटरीना 
जब से कैटरीना मां बनी हैं, वह लाइमलाइट से दूर ही रहीं। लेकिन, अब जैसे ही उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, तो क्लासिक ब्लैक आउटफिट में अपनी सिग्नेचर एलिगेंस दिखाकर वह दिल जीत गईं। जिसके लिए उन्होंने ज्यादा एफर्ट्स नहीं किए, लेकिन फिर भी स्टाइल के मामले में हमेशा की तरह नंबर-1 लगीं, तो विक्की भी ब्लैक एंड ब्राउन के कॉम्बो में उनके लुक के साथ परफेक्टली सिंक कर गए। 
पहनी ₹70,000 की जैकेट और ₹54,490 की शर्ट 
कैटरीना ने ऑल ब्लैक लुक के लिए 'द Frankie शॉप' के टेलर्ड ट्रेंच कोट को पहना, जो उनके लुक को स्ट्रक्चर और सोफिस्टिकेशन देता है। जिसकी कीमत इंटरनेट पर 68,000 से 70,000 रुपये के बीच दी है। वहीं, इसे Victoria Beckham के ब्लैक रफल ब्लाउज (शर्ट स्टाइल) के साथ पेयर किया। जिसके नेक और बटन वाले एरिया पर दी फ्रिल डिटेलिंग लुक में फेमिनिन टच जोड़ गई, जिसकी कीमत 54,490 रुपये बताई गई है।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).