परिणीति चोपड़ा, आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘कॉफी विद करण’ के काउच पर पहुंचीं थी, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वो कैटरीना कैफ के आसपास काफी नर्वस हो जाती हैं।
परिणीति ने शेयर किया खास किस्सा
कॉफी विद करण’ के शो में एकदम फैनगर्ल मोमेंट पर बात करते हुए परिणीति ने कहा कि कैटरीना उनकी आइडल हैं और उन्हें उनका शांत और सधा हुआ स्वभाव बहुत पसंद है। 
एक खास किस्सा बताते हुए परिणीति ने कहा, ‘उस दिन वो (कैटरीना) जिम में आईं और मैंने तुरंत अपनी ट्रेडमिल की स्पीड बढ़ा दी।’ फिर कैटरीना उनके पास आईं और पूछा, ‘क्या कर रही हो? कितने मिनट हो गए?’ 
इस पर ‘चमकीला’ एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘20 मिनट’, तो कैटरीना ने थोड़ा सख्त अंदाज में कहा, ‘5 मिनट और।’ ये सुनकर परिणीति ने तुरंत कहा, ‘ठीक है, जैसा आप कहें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वो मेरी आइडल जैसी हैं।’ 
कैटरीना से डरने पर क्या बोले आदित्य? 
जब होस्ट और फिल्ममेकर करण जौहर ने आदित्य से पूछा कि क्या वो भी कैटरीना से डरते हैं, तो उन्होंने कहा, ‘हां, कभी-कभी।’
इस पर करण ने कहा, ‘लेकिन क्यों? वो तो बहुत प्यारी हैं।’ तब परिणीति और आदित्य दोनों ने बताया कि कैटरीना का सीधा चेहरा (straight face) किसी को भी नर्वस कर सकता है। 
एक्टर्स का वर्कफ्रंट 
जहां परिणीति ने अभी तक कैटरीना के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की है, वहीं आदित्य रॉय कपूर 2016 की फिल्म ‘फितूर’ में उनके साथ रोमांस करते नजर आ चुके हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति हाल ही में एक भक्ति गीत ‘नमामि शमीशम’ लेकर आई हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).