नंदगांव। ब्रज विदेही चतु:संप्रदाय के श्रीमहंत संत रासबिहारी दास महाराज काठिया वाले बाबा के निर्देशन में अध्यात्म एवं ब्रज संस्कृति का संदेश लेकर संत समाज की ब्रज चौरासी कोस पदयात्रा सोमवार को प्रेम सरोवर स्थित सुदामा कुटी पहुंची।

सुदामा कुटी के श्रीमहंत रामरज दास महाराज की अध्यक्षता में काठिया वाले बाबा संत रासबिहारी जी महाराज के साथ पदयात्रा में चल रहे समस्त संतजनो का प्राचीन संस्कृति के अनुरूप विधिवत स्वागत सत्कार किया गया।

इस मौके पर प्रेम सरोवर सुदामा कुटी के श्रीमहंत संत रामरज दास जी महाराज ने कहा कि  काठिया वाले बाबा महाराज की संत समाज ब्रज चौरासी कोस पदयात्रा बहुत ही प्राचीन है। श्रीजी की कृपा से सुदामा कुटी को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत समाज की पदयात्रा की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। सुदामा कुटी के महंत सर्वेश्वर दास ने बताया यात्रा के लिए ठहरने अथवा भोजन प्रसादी की समुचित व्यवस्था रहती है। किसी संतजन को कोई परेशानी न हो इसके लिए सुदामा कुटी के सभी संतजन पूरी तरह से सतर्क रहते हैं।  

इस अवसर भक्तमाल संत गौतम बाबा, महंत सर्वेश्वर दास महाराज, शंभुदास दास बाबा,जोशी बाबा,दीनदयाल दास आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).