रिपोर्ट : LegendNews
कथक डांसर पद्म विभूषण कुमुदिनी लाखिया का 94 वर्ष की आयु में निधन
कथक डांसर कुमुदिनी लाखिया का 12 अप्रैल की सुबह निधन हो गया. उनकी आयु 94 वर्ष थी. उनके निधन की पुष्टि उनके संस्थान 'कदम्ब' की एडमिनिस्ट्रेटर पारुल ठाकुर ने की है.
जानकारी के मुताबिक कुमुदिनी लाखिया का निधन 12 अप्रैल की सुबह 6-6:30 बजे के आसपास अहमदाबाद स्थित उनके घर पर हुआ.
कुमुदिनी लाखिया की शवयात्रा आज ही उनके आवास से निकलेगी.
कुमुदिनी लाखिया को इसी साल भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.
-Legend News

Recent Comments