कड़ी सुरक्षा के बीच 7107 तीर्थयात्रियों का 13वां जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए मंगलवार की सुबह रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 265 वाहनों में कुल 7,107 तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। 
उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 1,949 तीर्थयात्री 98 वाहनों में तड़के करीब तीन बजकर 40 मिनट पर सबसे पहले रवाना हुए। इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 5,158 तीर्थयात्रियों को लेकर 175 वाहनों का दूसरा काफिला सुबह साढ़े चार बजे रवाना हुआ।
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर के नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर के बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी।
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 1.20 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।
अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।
Compiled: Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).