चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी किया है. नोटिस में कर्नाटक की संप्रभुता से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट पर सफाई मांगी गई है.
दरअसल, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने भाषण में कर्नाटक की संप्रभुता शब्द का इस्तेमाल किया था. कांग्रेस ने पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोनिया गांधी का बयान डालते हुए कहा कि पार्टी किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए ख़तरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी.
इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग में आपत्ति दर्ज कराई. सोमवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा. बीजेपी ने सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर की भी मांग की है.
बीजेपी ने अपनी शिकायत में कहा है कि कर्नाटक भारतीय गणतंत्र का एक अहम राज्य है. भारतीय गणतंत्र के एक राज्य की संप्रभुता की रक्षा के लिए अलग से बात करना देश को बाँटना है.
पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता तरुण चुघ ने जनप्रतिनिधि अधिनियम का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग की.
इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक की अपनी चुनावी सभाओं में भी उठाया था और उन्होंने कहा था कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है. 
उन्होंने कहा, “टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊपर तक पहुंच जाएगी मैंने कभी सोचा नहीं था. कांग्रेस भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लाखों कन्नडा स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही हैं. कांग्रेस करोड़ों कर्नाटक के लोगों की देशभक्ति का अपमान कर रही है.”
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “यह कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन का नतीजा है, वोट के लिए कुछ भी कहना निंदनीय है.”
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).