हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड मूवी अल्फा का सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। निर्देशक शिव रवैल और निर्माता आदित्य चोपड़ा की इस मूवी को ऑडियंस की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक तबका ऐसा है, जो इस फिल्म को घटिया बता रहा है। 
उनके खिलाफ अब निर्माता करण जौहर ने आवाज उठाई है और आलिया की अल्फा को सपोर्ट किया है। आइए जानते हैं कि करण एल्फा को लेकर क्या है। 
अल्फा के समर्थन में करण
स्पाई थ्रिलर फिल्म के तौर पर अल्फा को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि अल्फा में स्पाई जैसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और इस वजह से आलिया भट्ट की फिल्म नेटिजंस के निशाने पर आ गई है। 
अब ट्रोर्ल्स को जवाब देते हुए करण जौहर ने अल्फाकरण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में अल्फा के फेवर में बात करते हुए लिखा है- बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करना आज के समय में एक चुनौती माना जाता है, इस मामले में अल्फा ने जबरदस्त शुरुआत की है। यह कई अहम बातें बताती है कि दर्शक ऑनलाइन नेगेटिविटी से कहीं ऊपर हैं और वही असली योद्धा हैं। को सपोर्ट किया है। 
आलिया भट्ट का स्टारडम, थिएटर में दर्शकों को खींचने की उनकी क्षमता और उनका बेमिसाल टैलेंट और साथ ही बड़े पर्दे के शानदार अनुभव का असर। इन पर कोई शक नहीं किया जा सकता। YRF की लगातार चल रही स्पाई फ्रेंचाइजी और थिएटर में बड़े पैमाने पर फिल्म का अनुभव देने की कोशिश, इन सब को मद्देनजर रखते हुए हमें तारीफ करनी चाहिए, न कि नेगेटिविटी फैलानी चाहिए।
ये पहला मौका नहीं है जब करण जौहर ने आलिया भट्ट की फिल्म के समर्थन में बात की है। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं। 
आलिया की कॉमर्शियल परफॉर्मेंस
बात की जाए अल्फा की कमर्शियल परफॉर्मेंस के बारे में तो अब तक रिलीज के दो दिन भीतर इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है जबकि वर्ल्डवाइड स्पाई थ्रिलर ने 38 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).