रिपोर्ट : LegendNews
'दिल्ली दंगे' के मामले में कपिल मिश्रा को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया जांच से मुक्त
दिल्ली के कानून मंत्री और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को 'दिल्ली दंगे' के मामले में बड़ी राहत मिली है. दिल्ली के एक सेशन कोर्ट ने साल 2020 में दिल्ली में हुए दंगे के मामले में कपिल मिश्रा को जांच से मुक्त कर दिया है. कपिल मिश्रा को ये राहत राउज़ एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज ने दी है.
'बार एंड बेंच' की एक ख़बर के मुताबिक़ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में कपिल मिश्रा की भूमिका की जांच के आदेश ट्रायल कोर्ट ने दिए थे.
कपिल मिश्रा की भूमिका के संबंध में यह आदेश यमुना विहार निवासी मोहम्मद इलियास की याचिका पर दिया गया था.
इलियास ने दिल्ली दंगे में कपिल मिश्रा की भूमिका को लेकर उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की थी.
-Legend News

Recent Comments