रिपोर्ट : LegendNews
कल 22 जनवरी को रखा जाएगा कालाष्टमी का व्रत, ये है शुभ मुहूर्त
22 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि दोपहर बाद 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। देर रात 2 बजकर 34 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज कालाष्टमी मनायी जाएगी।
वैदिक पंचांग के अनुसार हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत किया जाता है. इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा की जाती है।
कालाष्टमी व्रत रखने और काल भैरव की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और जीवन में सुख- समृद्धि आती है तथा हर रोग-दोष का नाश हो जाता है. कालाष्टमी के दिन दान करने से पापों का नाश होता है और ग्रहों के दोषों से मुक्ति मिलती है. काल भैरव के आशीर्वाद से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस दिन खास चीजों का दान करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है और प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होते हैं.
कालाष्टमी पूजा विधि
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें. मंदिर को अच्छे से साफ करके एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और इसपर भगवान काल भैरव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. भगवान के सामने सरसों तेल का दिया जलाएं और काल भैरव अष्टक का पाठ करें. फल और मिठाई अर्पित करें. अंत में काल भैरव की आरती करें. बाद में सात्विक भोजन से ही अपना व्रत खोलें.इस दिन किसी भी प्रकार की तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
22 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त
माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि- 22 जनवरी 2025 को दोपहर बाद 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगी
धृति योग- 22 जनवरी 2025 को पूरा दिन पार कर देर रात 4 बजकर 36 मिनट तक
स्वाती नक्षत्र- 22 जनवरी को देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक
व्रत-त्योहार- 22 जनवरी को कालाष्टमी का व्रत रखा जाएगा, इस दिन भगवान शिव के भैरव रूप की पूजा की जाती है
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर 12:33 से दोपहर 01:52 तक
मुंबई- दोपहर 12:50 से दोपहर 02:14 तक
चंडीगढ़- दोपहर 12:34 से दोपहर 01:53 तक
लखनऊ- दोपहर 12:18 से दोपहर 01:38 तक
भोपाल- दोपहर 12:32 से दोपहर 01:54 तक
कोलकाता- दोपहर पहले 11:48 से दोपहर 01:10 तक
अहमदाबाद- दोपहर 12:51 से दोपहर 02:13 तक
चेन्नई- दोपहर 12:20 से दोपहर 01:47 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 7:13 am
सूर्यास्त- शाम 5:51 pm
- Legend News

Recent Comments