रिपोर्ट : LegendNews
आराध्य पुष्पार्चना महोत्सव में हुए श्रीहरिदासबिहारीजी के संयुक्त दर्शन
वृन्दावन। श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट के तत्वावधान में प्राचीन श्रीहरिदासपीठ मंदिर में श्रीपुरुषोत्तममास महापर्व के उपलक्ष में चल रहे प्रभु - भक्त सेवासत्र के बाइसवें दिन आज रविवार को संध्याकाल में आराध्य पुष्पार्चना महोत्सव का भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तजनों को पहली बार श्रीहरिदासबिहारीजी महाराज के संयुक्त दर्शन का अद्भुत आनंद प्राप्त हुआ, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
महोत्सवीय बेला में आराध्यप्रभु को शीतलसुख प्रदान करने हेतु अन्यान्य प्रकार के सुगंधित पुष्प, तुलसीदल, चंदन, इत्र, गुलाबजल इत्यादि दिव्य पदार्थ समर्पित करने के बाद शीतलता प्रदायक भोग सामिग्री, ठंडाई, शरबत व कई तरह के पेय पदार्थ अर्पित किए गए। ठाकुरजी के भोगोपरांत उक्त शीतलभोग तथा पेयपदार्थ आमभक्तों को वितरित कर दिए गए।
कार्यक्रम में ट्रस्ट संस्थापक आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी, विजयलक्ष्मी गोस्वामी, प्रवर्तिका गोस्वामी, रविंद्र तंवर, विप्रांशबल्लभ एवं कान्हासिंह सहित अनेक भक्त मौजूद रहे। सेवासत्र के अंतर्गत सोमवार को चौधरी चन्द्रपाल सिंह एवं मंजू चौधरी ( आगरा ), मंगलवार को शिशिर धाकड़ अन्ना ( जयपुर ), बुधवार को पुरुषोत्तम धाकड़ जयपुर और गुरुवार को प्रभु कृपापात्र की ओर से भक्तसेवा की जाएगी।
- Legend News

Recent Comments