अगले T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए आईसीसी चीफ जय शाह ने बड़ा फैसला किया है. जय शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए साल 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए नई अध्यक्ष का ऐलान किया है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले इस टूर्नामेंट की अध्यक्षता डेम थेरेसे वॉल्श करेंगी. थेरेसे न्यूजीलैंड की एक बड़ी नेता हैं. वो एयर न्यूजीलैंड और एएसबी बैंक की अध्यक्ष भी हैं. इससे पहले वॉल्श न्यूजीलैंड क्रिकेट की डायरेक्टर भी रह चुकी हैं.

डेम थेरेसे वॉल्श को है गजब अनुभव
डेम थेरेसे वॉल्श को पहले भी टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन का अनुभव है. साल 2015 में हुए वर्ल्ड कप में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी. साल 2011 में हुए पुरुष रग्बी वर्ल्ड कप में भी वॉल्श ने बड़ा योगदान दिया था. उनके लंबे अनुभव को देखते हुए ही जय शाह ने उन्हें साल 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए मैनेजमेंट का अध्यक्ष बना दिया है. नई अध्यक्ष के तौर पर अपनी नियुक्ति पर वॉल्श काफी खुश हैं. 

 थेरेसे ने अध्यक्ष बनते ही ऐलान किया है कि जोएल मॉरिसन आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2028 के सीईओ होंगे. वॉल्श की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप 2028 सुचारू रूप से चल सकता है क्योंकि उन्हें ट्रांस-तस्मान लॉजिस्टिक्स और कॉर्पोरेट गवर्नेंस में लंबा अनुभव है. चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में उनका अनुभव और न्यूजीलैंड रग्बी की पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी होने के नाते, वो वर्ल्ड लेवल के टूर्नामेंट की जटिलता को अच्छे से समझती हैं.

- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).