चंद्रयान-3 के बाद अब जापान ने भी चंद्रमा की सतह पर उतरने के अपने अभियान का आगाज़ कर दिया है. ख़राब मौसम के कारण कई बार टलने के बाद जापान का मून लैंडर मिशन (स्लिम) गुरुवार की सुबह सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है.
स्लिम (स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून) नाम के इस मिशन के चंद्रमा की सतह पर लगभग पांच महीने के भीतर (फरवरी तक) उतरने की संभावना है.
इस मिशन की लॉन्चिंग के बाद भारतीय अं​तरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने जापान को बधाई दी है.
इसरो ने ट्वीट में लिखा, ''जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी को ​चंद्रमा के लिए स्लिम लैंडर की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के लिए बधाई. वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय की ओर से एक और सफल चंद्र अभियान के लिए शुभकामनाएं.'' 
यदि यह मिशन सफल रहा तो जापान चांद की सतह पर उतरने वाला दुनिया का पांचवां देश होगा.
अभी तक दुनिया के केवल चार देश अमेरिका, रूस, चीन और भारत ने चंद्रमा पर अपने मिशन सफलतापूर्वक उतारे हैं. जापान की यह परियोजना 10 करोड़ डॉलर की है.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).