रिपोर्ट : LegendNews
जन्मोत्सव की पोशाक व श्रृंगार अर्पण यात्रा कल, काशी व अयोध्या धाम के प्रसाद होंगे ठाकुरजी को अर्पित
मथुरा। श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी हेतु काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास, वाराणसी एवं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या धाम से भव्य और दिव्य प्रसाद एवं उपहार कल गुरुवार 3 सितम्बर को पहुंचेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुऐ श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव श्री कपिल शर्मा एवं सदस्य श्री गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास, वाराणसी एवं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या धाम प्राप्त उपहार एवं प्रसाद तथा श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान द्वारा तैयार करायी गयी भव्य पोशाक व ठाकुरजी का श्रृंगार ढोल, मृदंग, झांझ, मजीरे एवं डमरू आदि की मंगल ध्वनि के मध्य रेलवे क्रासिंग बैरियर मुख्य मार्ग पर स्थित कृष्णद्वार (गेट नं0-1) से एक भव्य शोभयात्रा के रूप में प्रवेश करेगी।
अयोध्यापुरी एवं काशी पुरी से आये उपहार, प्रसाद एवं संस्थान की जन्माष्टमी पर विशेष रूप से तैयार करायी गयी पोशाक व श्रृंगार सामग्री सर्वप्रथम भगवान श्रीकेशवदेवजी महाराज, अष्टभुजा मॉं श्रीयोगमायाजी एवं श्रीगर्भ-गृह जी मंदिर में प्रसाद-सामग्री अर्पित करते हुऐ भागवत भवन स्थित युगल सरकार श्रीराधाकृष्ण के सन्मुख वैदिक मंत्रों के सस्वर उच्चारण कर षास्त्रीय मर्यादाओं के अनुरूप अर्पित किये जायेंगे।
- Legend News

Recent Comments