रिपोर्ट : LegendNews
श्री रामास्वामी महल की तर्ज पर बन रही जनकपुरी, सर्व समाज करेगा दूल्हा प्रभु श्री राम व बारातियों का स्वागत
मथुरा। श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में भरतपुर गेट स्थित जनकपुरी व राम बारात 11 अक्टूवर में विषेश आकर्षण का केन्द्र होगी । उसे भव्य रूप दिया जा रहा है ।
सभा के नीति निदेशक गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी एवं उपसभापति जुगल किशोर अग्रवाल ने बताया कि जनकपुरी की भव्यता इस बार अद्वितीय होगी । करीव 75 फुट ऊँचा तमिलनाडु के मंदिर श्री रामास्वामी का महल तैयार किया जा रहा है । उपमंत्री विजय सर्राफ किरोड़ी एवं कोषाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने बताया की महल सहित पूरे परिसर को देशी एवं विदेशी फूलों व आकर्शक रंग बिरंगी विद्युत प्रकाश से जगमग किया जा रहा है । इस बार जयमाला के समय विद्युत से संचालित आतिशबाजी चलेंगी जो की प्रदुषण नहीं करेगी। कोतवाली रोड से लेकर लाला गंज एवं तारघर तक का मार्ग दूधिया विद्युत प्रकाष से जगमाऐगा। जनकपुरी के तीनों ओर विषाल द्वार बनाये गये हैं ।
प्रचारमंत्री पं. शशांक पाठक ने बताया की जनकपुरी में विभिन्न वस्तुओं, खान-पान, बच्चों के खिलौनों आदि की दुकानें सजायी जायेंगी । सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या के कार्यक्रम होंगे । सर्वसमाज के लोग राम बारात का स्वागत करेंगे।
इत्र व गुलाब जल की फुआरों से बारात का भव्य स्वागत किया जायेगा। विभिन्न समाज यादव समाज, प्रजापति समाज, सिख समाज, सविता समाज, पंजाबी समाज, निशाद समाज, सोनकर समाज, जोषी समाज, कढ़ेरे समाज, स्वर्णकार समाज, माली समाज, लोधी समाज, बाल्मीकि समाज, गुर्जर समाज, कोरी समाज, जाटव समाज आदि के प्रतिनिधियों ने बताया कि वह अपने-अपने समाज के बन्धुओं द्वारा श्री राम बारात का जनकपुरी पर भव्य व अद्भुत स्वागत करेंगे ।
जनकपुरी के मुख्य संयोजक श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति होगी ।
व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान नीति निदेशक गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ,उप सभापति जुगल किशोर अग्रवाल , मंत्री विजय सर्राफ किरोड़ी,कोषाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल,प्रचार मंत्री पं.शशांक पाठक,प्रचार संयोजक पं.अमित भारद्वाज,प्रवीन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
- Legend News

Recent Comments