रिपोर्ट : LegendNews
जनकपुरी हादसा: दिल्ली जल बोर्ड के 3 इंजीनियर व ठेकेदार पर FIR, सब-कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार युवक कमल ध्यानी की मौत हो गई। इस मामले में डीजेबी के तीन इंजीनियरों और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मंत्री आशीष सूद के नेतृत्व में एक जांच टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। घटना के बाद दो इंजीनियर निलंबित और एक की सेवा समाप्त कर दी गई है।
जनकपुरी थाना क्षेत्र स्थित जोगिंदर सिंह मार्ग पर Delhi Jal Board द्वारा खोदे गए लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर मोटरसाइकिल सवार युवक कमल ध्यानी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कमल पूरी रात गड्ढे में अपनी बाइक के नीचे दबा रहा और वहीं दम तोड़ दिया।
घटना के बाद दिल्ली जल बोर्ड के अधिशासी अभियंता एएस ग्रेवाल और सहायक अभियंता वंदना को निलंबित कर दिया गया है, जबकि अनुबंध पर कार्यरत कनीय अभियंता आलोक कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई। वहीं, दिल्ली पुलिस ने तीनों अभियंता और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
कमल ध्यानी मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित खंदवाड़ी गांव के रहने वाले थे। दिल्ली में वह कैलाशपुरी में अपने पिता नरेश, मां, बड़े भाई सोनू और जुड़वा भाई करण के साथ रहते थे। पिता इलाके के शिव मंदिर में पुजारी हैं। बड़ा भाई भी पूजा-पाठ करता है, जबकि जुड़वा भाई करण निजी कंपनी में कार्यरत है।
भाई करण के साथ ही हुई थी आखिरी बार बात
भाई करण ने बताया कि हादसे की रात कमल रोहिणी स्थित एचडीएफसी बैंक से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। रात 11:53 बजे जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर पहुंचकर उन्होंने फोन कर कहा था कि वह 10 मिनट में घर पहुंच जाएंगे। इसके बाद उनका फोन लगातार बजता रहा, लेकिन उठाया नहीं गया।
अनहोनी की आशंका में परिवार ने तलाश शुरू की और रात 2:50 बजे जनकपुरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन पोसंगीपुर पार्क के पास बताई। इसके बाद पुलिस टीम और स्वजन पूरी रात पार्कों, गलियों और सड़कों पर तलाश करते रहे, जबकि कमल सड़क किनारे गड्ढे में जिंदगी से जंग लड़ते रहे।
सुबह मिली मौत की सूचना
शुक्रवार सुबह करीब 8:05 बजे एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि आंध्र स्कूल के पास गड्ढे में एक युवक गिरा हुआ है। जनकपुरी थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक के फोन पर आ रही कॉल के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
CCTV में कैद हादसा
घटनास्थल के पास स्थित एक कैफे के सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार रात करीब 12:50 बजे हुआ। अंधेरा होने और गड्ढे के पास किसी तरह की बैरिकेडिंग या रिफ्लेक्टर न होने के कारण कमल को गड्ढा दिखाई नहीं दिया और वह सीधे उसमें जा गिरा।
- Legend News

Recent Comments
Madelinenix
2026-02-07 11:41:16
Le secteur des jeux de sociГ©tГ© est en constante transformation. Les participants cherchent toujours de nouvelles opportunitГ©s. La game, [url=http://gonedancingli.com/2016/09/04/hello-world/]http://gonedancingli.com/2016/09/04/hello-world/[/url] offre une large gamme inГ©galГ©e d'options. Les crГ©ateurs innovent sans cesse pour captiver l'attention du public.
VictorInade
2026-02-07 12:53:20
Open search engine your Android device, for example, Google Chrome or Firefox, and visit the official website [url=https://1win-casinoen.com/]1 win[/url].