रिपोर्ट : LegendNews
जम्मू-कश्मीर: कठुआ आतंकी हमले में आतंकी संगठन जैश के दो मददगार अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को कठुआ आतंकी हमले में जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) के दो मददगारों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता पाने का दावा किया है। इन दोनों ने आतंकी हमले में जैश की मदद की थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कठुआ जिले के पहाड़ी इलाके से जैश के दो मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। इन दो आतंकी मददगारों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इनसे आतंकवादियों को रणनीतिक और दूसरी सहायता देने में शामिल और लोगों की जानकारी मिलने की संभावना है। उसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
कठुआ आतंकी हमला, सेना के चार जवान शहीद
10 जुलाई को कठुआ कस्बे से 150 दूर बदनोटा गांव में सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया था जिसमें चार सैनिक और एक स्थानीय पुलिसकर्मी सहित पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। राजौरी, पुंछ, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर सहित जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों में 40 कट्टर विदेशी आतंकवादियों की मौजूदगी की सेना को सूचना मिली है।
कठुआ आतंकी हमला के बाद भारतीय सेना ने उतारे 4000 सैनिक
भारतीय सेना ने शांतिपूर्ण जम्मू संभाग से आतंकवाद को खत्म करने के लिए 4,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है। इसमें 500 से अधिक शीर्ष पैरा कमांडो और जंगल युद्ध में प्रशिक्षित सैनिक शामिल हैं। यह सभी सैनिक आतंकियों को तलाशकर मार गिराने में लगे हुए हैं।
-Legen News

Recent Comments