रिपोर्ट : LegendNews
जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद, मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ है. सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.
पोस्ट में कहा गया, “हमारे एक बहादुर को शुरुआती मुठभेड़ में गंभीर चोटें आईं और बाद में बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका.”
पोस्ट के मुताबिक़ मुठभेड़ अभी भी जारी है.
-Legend News

Recent Comments