जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की ख़बर है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अधिकारियों ने बताया कि “पुलवामा के अरिहाल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें एक आतंकवादी मारा गया है. हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हुई है.”
बीते दिनों जम्मू के राजौरी में एक एनकाउंटर ऑपरेशन सेना और पुलिस की ओर से चलाया गया था. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के दो कैप्टन सहित पांच जवानों की मौत हो गयी थी. इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).